रामपुर जामा मस्जिद में रील बनाने का मामला, इंतजामिया कमेटी ने जारी किया पत्र

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप, कमेटी ने कानूनी कार्रवाई की बात कही

  • रिपोर्ट: शाहबाज खां

Rampur: शहर की जामा मस्जिद में एक युवती द्वारा फोटो खिंचवाने और रील बनाए जाने का मामला सामने आया है। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी का आरोप है कि युवती ने मस्जिद परिसर में फोटो और रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे शहर का माहौल प्रभावित करने की कोशिश की गई।

मामले को लेकर जामा मस्जिद कमेटी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जामा मस्जिद परिसर में किसी भी व्यक्ति को फोटो खींचने या रील बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कमेटी ने कहा कि मस्जिद की धार्मिक गरिमा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

इंतजामिया कमेटी के सेक्रेटरी मुकर्रम रजा खान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भविष्य में जामा मस्जिद में आकर फोटो या रील बनाने की अनुमति किसी को नहीं होगी। कमेटी ने यह भी कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामले को लेकर मुफ़्ती मौलाना रेहान खान ने भी वीडियो जारी कर अपना बयान दिया है। कमेटी की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है।

हालांकि, युवती की ओर से इस मामले में क्या पक्ष है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.