बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए एडीजी एसके भगत सिंह को सम्मानित
कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान के नेतृत्व में किया सम्मान
Agra: बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन की ओर से आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एसके भगत को सम्मानित किया गया। कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान के नेतृत्व में संगठन की पूरी टीम ने एडीजी एसके भगत से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान संगठन की ओर से आगरा जोन में पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की गई।
महासंगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि एडीजी एसके भगत के नेतृत्व और निर्देशन में महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, गंभीर एवं लंबित आपराधिक मामलों के निस्तारण तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पुलिस स्तर पर लगातार गंभीरता दिखाई जा रही है। इसके साथ ही रात्रि गश्त और थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाए जाने से अपराध की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में मदद मिल रही है। पुलिस की इसी सक्रिय और जिम्मेदार कार्यशैली को देखते हुए महासंगठन की ओर से एडीजी एसके भगत का सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान ने कहा कि पुलिस विभाग की जिम्मेदारी केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। इस दिशा में आगरा जोन पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार, संवेदनशील और सक्रिय पुलिसिंग से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। एडीजी एसके भगत के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों से निश्चित रूप से सकारात्मक संदेश जा रहा है।
इस अवसर पर कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन की टीम ने एडीजी एसके भगत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष रजनी रावत, महिला विंग जिला अध्यक्ष मनीष आनंद,संगठन जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा आगरा, सलमान शाह हाथरस प्रदेश मिडिया प्रभारी हाथरस, मंडल इवेंट अध्यक्ष नईम साबरी,सदफ खान मिडिया प्रभारी, पत्रकार जुबेर फरीदी, सदस्य इमरान भाई, जहिर,सलिम,आगरा से प्रत्रकार सन्नो खान,
