Ellenabad, September 8 (एम पी भार्गव): श्री बाबा रामदेव भंडारा सेवा समिति, ऐलनाबाद (रजि. 1488) की ओर से रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए भंडारा लगाने हेतु सेवादारों की शुभ रवानगी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समिति की स्थापना 30 अगस्त 2008 को हुई थी और तब से समिति सेवा कार्यों में सक्रिय है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शुभ रवानगी समारोह 9 सितंबर 2026, बुधवार को ऐलनाबाद के वार्ड नंबर-9 स्थित प्राचीन धाम श्री बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत सुबह 10:15 बजे बाबा का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे सेवादारों की शुभ रवानगी होगी। समारोह में समिति के सभी सेवादार उपस्थित रहेंगे।
समिति के अनुसार रामदेवरा पैदल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों में उत्साह है।
यह जानकारी बाबा रामदेव भंडारा सेवा समिति के एमपी तवर ने दी।
