- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur: जिलाधिकारी अजय कुमार और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलग-अलग कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने नगर क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर और पहाड़ी गांव के जंगल में स्थित पटाखा गोदामों तथा अन्य पटाखा दुकानों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदामों और दुकानों के परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पटाखा गोदामों एवं दुकानों में निर्धारित सुरक्षा मानकों तथा शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
गौकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
वहीं, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थाना शहजादनगर पुलिस ने गौकशी की घटना को विफल करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
