ऐलनाबाद, 5 सितंबर (डॉ एम पी भार्गव) बाबा जी द्वारा गुरुओं की अरदास के उपरांत अजीज प्रताप सिंह खोसा की 9वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 153 मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप मेंडॉ. मदन जैन एमडी रहे। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह संधू, प्रधान सुखदेव सिंह नम्बरदार, डॉ. अतिरेक दत्त और मेजर डॉ. नियाकत सिंह दत्त विशेष रूप से मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि अजीज प्रताप सिंह खोसा को बेस्ट कबड्डी प्लेयर के रूप में याद किया गया। शिविर में 9 होनहार विद्यार्थियों को 5100-5100 रुपये, स्पोर्ट्स के 7 बच्चों को जर्सी और 5 अन्य को विभिन्न गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। मानवता की सेवा के तहत बीमार गोवंश उपचार केंद्र, ऐलनाबाद गौशाला को 11,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में एडीसी अर्पित संगल ने अजीज प्रताप खोसा स्टेडियम में पौधारोपण किया। इस दौरान डॉ. अतिरेक.दत्त ,डॉ मेजर नियाकत संधू और मलकीत सिंह खोसा भी उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों के साथ खेल का आनंद लिया। शिव शक्ति ब्लड बैंक सिरसा द्वारा बेस्ट डोनर को बैग गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर , एचसीएस सुभाष श्योराण, डॉ. सौरभ गुप्ता, राम सिंह सोलंकी, सविता मित्तल, नगर पार्षद पूर्णिमा शर्मा, उपप्रधान रिशपाल खोसा, नगर पालिका उपप्रधान नीरज सुथार, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन चंद्रप्रकाश सोनी, अरोड़ा समाज प्रधान दीपक अरोड़ा, गौशाला प्रधान जय सिंह गोरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
