पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को परिवार से मिलाकर लौटाई मुस्कान : एसपी दीपक सहारण

ऐलनाबाद (एम पी भार्गव): सिरसा पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मिसिंग सेल टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ऐलनाबाद के गुमशुदा 17 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि वार्ड नं. 1, ऐलनाबाद निवासी कमल कुमार ने थाना ऐलनाबाद में शिकायत दी थी कि उनका पुत्र महाबीर प्रसाद 1 अगस्त को सुबह 9 बजे डाकखाने में दस्तावेज जमा कराने स्कूटी पर निकला था और वापस नहीं लौटा। शिकायत पर 3 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच मिसिंग सेल को सौंपी गई।

मिसिंग सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधुराम के नेतृत्व में टीम ने लगातार प्रयास कर बालक को उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र से बरामद किया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। एसपी ने टीम को बधाई देते हुए बताया कि गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाने के लिए विशेष मिसिंग सेल का गठन किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कोई गुमशुदा, मूक-बधिर, मानसिक रूप से अस्वस्थ या परिवार से बिछड़ा व्यक्ति दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें और ‘खोया-पाया पोर्टल/एप’ पर विवरण अपलोड कर सहयोग करें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.