मंडलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर का किया गया स्थलीय निरीक्षण

बुलंदशहर। गुरुवार को मंडलायुक्त शेल्वा कुमारी जे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कन्ट्रोल रूम एव निर्वाचन आई0टी0 सेल0 रूम का सौंदर्यीकरण एव जीणोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया तथा साथ ही निर्वाचन कन्ट्रोल रूम एव निर्वाचन आई0टी0 सेल0 रूम की समस्त व्यवस्थाओं को देखा तत्पश्चात क्रमवार दण्डाभिलेखागर रिकार्ड रूम में पंजीकरण रजिस्टर, समस्त तहसीलों के थानेवार रिकार्ड को देखा और रिकार्ड से सम्बन्धित पत्रावलियों से मिलान भी किया। उक्त के पश्चात नजारत के अनेक रिकॉर्ड को देखा, और साथ ही नजारत में कर्मचारियों की सर्विस पुस्तिकाओं पर दर्ज किए गए विवरण को देखा, होने वाले सेवानिवृत कर्मचारियों का समस्त भुगतानों को ससमय करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद संयुक्त कार्यालय, शस्त्र अनुभाग, बिल अनुभाग, आर0आर0के0 अनुभाग, संग्रह कार्यालय तथा न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि/रॉ) कार्यालय का निरीक्षण कर डाक रजिस्टर, गार्ड फाइल एव रजिस्टर, भूमि संबन्धित दस्तावेज तथा अन्य पत्रवालियों को गहनता के साथ देखा और सम्बन्धित अभिलेखों से मिलान भी किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त शमशाद हुसैन, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) विवेक कुमार मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.