30 अगस्त को ऐलनाबाद की नई अनाज मंडी में जुटेगी भारी संगत, भक्ति और मानवता के मार्ग का मिलेगा उपदेश – बाबा भूमण शाह सेवा समिति का पावन सत्संग

Ellenabad, August 27 (एम पी भार्गव ): शहर की धार्मिक संस्थाओं में अग्रणी बाबा भूमण शाह सेवा समिति, ऐलनाबाद द्वारा पावन भक्ति सत्संग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा जारी निमंत्रण पत्र के अनुसार यह पावन सत्संग रविवार, 30 अगस्त 2026 को प्रातः 10:15 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक नई अनाज मंडी, ऐलनाबाद में आयोजित होगा।

इस पावन सत्संग के आयोजक मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह जी, ग्राम बाबा भूमणशाह (संगर साधा) सिरसा हैं। यह सत्संग परम पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। महाराज जी द्वारा संगत को भक्ति, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया जाएगा।

सतगुरु स्वामी चन्द्र देव जी महाराज एवं धन धन बाबा भूमण शाह जी महाराज की असीम कृपा से होने वाले इस सत्संग में दूर-दराज से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद है।

समिति ने बताया कि सत्संग स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने व पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। बाबा भूमण शाह सेवा समिति, ऐलनाबाद के सेवादारों ने समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं संगत से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर सत्संग श्रवण कर पुण्य के भागी बनें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.