- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के माल गोदाम चौराहे पर गुरुवार को भीख मांग रहे एक किन्नर की सरकारी रोडवेज बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सरकारी वाहन से रामपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस ने हादसे में शामिल सरकारी रोडवेज बस को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल एवं प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
