सिरसा जेल लोक अदालत में तीन बंदी रिहा, पांच में से तीन मामलों का हुआ निपटारा

Ellenabad, August 20 ( डॉ एम पी भार्गव ): हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सिरसा जिला जेल में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के दौरान बंदियों से जुड़े पांच मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से तीन मामलों का निपटारा करते हुए संबंधित तीन बंदियों को रिहा कर दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि जेल में बंद छोटे मामलों से जुड़े बंदियों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत प्रत्येक माह दो बार आयोजित की जाती है। इसका आयोजन महीने के प्रथम और तृतीय बुधवार को किया जाता है। इस व्यवस्था के माध्यम से ऐसे बंदियों को त्वरित राहत देने का प्रयास किया जाता है, जो छोटे मामलों के चलते लंबे समय से जेल में निरुद्ध हैं।

जेल लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र निपटारा होने से बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया में राहत मिलती है और अनावश्यक रूप से लंबे समय तक जेल में रहने की स्थिति को कम करने में मदद मिलती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.