पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एटा में फायर फाइटिंग प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर

  • रिपोर्ट: मनोज यादव

Etah: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार, 19 अगस्त 2026 को CISF फायर विंग, जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट, मलावन द्वारा फर्स्ट एड एवं फायर फाइटिंग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा की स्थिति में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से बचाव करने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को आग से बचाव के उपाय, फायर एक्स्टिंग्विशर के सही संचालन तथा इवाकुएशन ड्रिल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही घरेलू एवं विद्युत आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका CISF के उपनिरीक्षक अग्नि श्रीकांत ने विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शारदा शरण सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। प्रशिक्षण का नेतृत्व उपनिरीक्षक अग्नि श्रीकांत ने किया। इस अवसर पर CISF फायर विंग के प्रधान आरक्षक अग्नि शोभित कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक अग्नि गुरप्रीत सिंह, प्रधान आरक्षक डीसी प्रसतित शर्मा एवं आरक्षक अग्नि आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने CISF फायर विंग के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.