जैनब जहां एडवोकेट अखिल भारतीय पंचायत परिषद में शामिल

Aligarh, August 13, 2026: अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर सिविल कोर्ट अलीगढ़ की अधिवक्ता जैनब जहां संगठन में शामिल हो गईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत परिषद को मजबूत करने के लिए वह सक्रिय रूप से सहयोग करेंगी और अधिक से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगी।

जैनब जहां ने कहा कि महापुरुषों ने जिस ग्राम स्वराज का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद पूरे देश में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को मजबूती देने की बात कही।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने जैनब जहां का संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि वह मिलनसार और योग्य अधिवक्ता हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी होने के साथ-साथ वह समाजसेवा में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेती हैं। उन्होंने बताया कि जैनब जहां द अलीगढ़ बार एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि जैनब जहां के संगठन से जुड़ने से पंचायत परिषद को और मजबूती मिलेगी तथा पंचायत प्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने के अभियान को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में कुंवर आरिफ अली, कुंवर कुशवीर सिंह एडवोकेट, जिला महासचिव रजनी रावत, शकील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.