भारतीय किसान यूनियन( टिकैत) ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जल जीवन मिशन ग्रामीण की भी जांच कराने की मांग

रामपुर: विकास खंड कार्यालय परिसर में ऑपरेशन एकजुटता के तहत आयोजित पंचयत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं । अपना हक पाने के लिए किसानों को एक होना जरूरी है । उन्होंने संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया। जिला अध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा ने कई लोगों को यूनियन की सदस्यता ग्रहण कराई। आश्वासन दिया कि किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

इस बीच तहसीलदार पंचायत में पहुंचे और किसानों का ज्ञापन लिया। उसमें छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने,खतौनियों में अंश निर्धारण,बिजली समस्या से निजात और जल जीवन मिशन में बरती गई अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राम ब हादुर यादव, सिराज अहमद,भारत सिंह यादव, ठाकुर दास, राजपाल यादव, भूदेव, हाफिज, मुज‌किकर ,कल्लू, इसरार, तजम्मुल हुसैन, चौधरी राजपाल सिंह,मोहम्मद तालिब, सोहन सिंह, छिड़ा नेता, प्रमोद यादव भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.