आजम खान की अर्जी पर 27 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

शत्रु संपत्ति के छह मुकदमों को एक साथ सुने जाने की मांग का मामला

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

Rampur: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की ओर से शत्रु संपत्ति से जुड़े छह मुकदमों को एक साथ सुने जाने को लेकर रामपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इस अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई हुई।

आजम खान की ओर से दाखिल अर्जी में शत्रु संपत्ति से जुड़े सभी छह मामलों को एक साथ क्लब कर सुनवाई किए जाने की मांग की गई है। बचाव पक्ष का कहना है कि सभी मुकदमों की प्रकृति समान है, इसलिए इनकी सुनवाई एक साथ की जाए।
वहीं, अभियोजन पक्ष ने अर्जी पर आपत्ति दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की ओर से मामले में अपनी-अपनी दलीलें रखी गई हैं।

अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी। अदालत की अगली सुनवाई पर इस अर्जी को लेकर आगे की कार्रवाई होगी।

फिलहाल शत्रु संपत्ति से जुड़े छह मुकदमों को एक साथ सुने जाने की मांग को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.