Rampur: थाना खजुरिया पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, खजुरिया थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान ग्राम हुसैनगंज तिराहा पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूर हसन खां पुत्र अली हसन खां, निवासी ग्राम महतोष, थाना खजुरिया, जनपद रामपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना खजुरिया में मु0अ0सं0-87/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में मु0अ0सं0-94/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत थाना खजुरिया में मामला दर्ज किया गया था।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी विमल कुमार और आरक्षी उदय प्रताप सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
