डाकघरों में 25 रूपये में मिल रहा राष्ट्रीय ध्वज, हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ाएं भागीदारी: CEO शिखा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री की जा रही है। जिला में हर घर तिरंगा अभियान की नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शिखा ने जिला वासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं।

CEO शिखा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय ध्वज मात्र 25 रूपये प्रति झंडा की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। ये ध्वज भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप निर्धारित मानक आकार में उपलब्ध हैं। आमजन अपनी आवश्यकता के अनुसार नजदीकी डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने जिला वासियों, सरकारी एवं निजी संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से आह्वान किया कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।

CEO शिखा ने बताया कि जिन संस्थाओं अथवा संगठनों को बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वजों की आवश्यकता है, वे अपनी मांग की सूचना अग्रिम रूप से डाक विभाग को दे सकते हैं, ताकि आवश्यक संख्या में झंडों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ फहराएं और अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने में अपना योगदान दें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.