हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले सरबजीत सिंह सिद्धू, सरकार से मांगें मानने की अपील

Ellenabad, ( एम पी भार्गव ): अखिल भारतीय नौजवान सभा हरियाणा के अध्यक्ष सरबजीत सिंह सिद्धू ने आज जारी एक बयान में कहा कि शहरी प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक स्वच्छता का ढिंढोरा पीटने वालों को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने बता दिया है कि स्वच्छ भारत का नारा किन के बलबूते पर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के कुछ दिनों की हड़ताल से ही हरियाणा के सभी शहरों के बाजार गंदगी और बदबू से भर चुके हैं जिससे महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है आखिर सफाई कर्मचारी मांग क्या कर रहे हैं ?समान काम समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद कर सरकार रेगुलर भर्ती करें इसमें गलत क्या है, यह वही मांगे हैं जो मई महीने में सरकार द्वारा मान ली गई थी परंतु अभी तक इनको लागू नहीं किया गया जिसके कारण कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा है।

सिद्धू ने कहा कि अखिल भारतीय नौजवान सभा सफाई कर्मचारियों की इन जायज मांगों का समर्थन करती है और सरकार से मांग करती है कि सरकार हठधर्मी छोड़ सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मानकर हड़ताल खत्म करवाए ताकि सफाई व्यवस्था बहाल हो सके ,वरना बरसात के इस गंदे मौसम में गंदगी के कारण कई भयंकर संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है , समय रहते सरकार को चेतना चाहिए ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.