रिगो ब्रिज के पुनर्विकास को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने तरुण चुग से की मुलाकात

अमृतसर स्मार्ट सिटी के ₹1,911 करोड़ का पूरा हिसाब दे मान सरकार, परियोजनाओं में अनियमितताओं की शिकायतें मिलीं: तरुण चुग

Amritsar: भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग से मुलाकात कर अमृतसर से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान शहर के महत्वपूर्ण रिगो रेलवे ओवरब्रिज के अविलम्ब पुनर्विकास कार्य को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि रिगो ब्रिज अमृतसर के लोगों के लिए लंबे समय से एक महत्वपूर्ण यातायात मार्ग रहा है यह अमृतसर की लाइफलाइन है। उन्होंने कहा कि इस पुल के पुनर्विकास का विषय तरुण चुग ने वर्ष 2023 में तत्कालीन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष प्रमुखता से उठाया था और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से 100% पैसा इस ब्रिज पर लगाने हेतु लिया था और उनके प्रयासों से रिगो ब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए मंजूरी एवं आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया था। पर सरकारी लाल फीताशाही एवं सरकार अधिकारीयों के सुस्त व्यवहार के कारण कार्य अति धीमी गति से चल रहा है।

चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि तरुण चुग ने उस समय रेल मंत्री से मुलाकात कर रिगो रेलवे ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई थी। अब तरुण चुग के पुनः प्रयास से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चुग को अविलम्ब कार्य पूर्ण होने का आश्वासन दिया है और साथ ही कहा की इस विषय का जल्द से जल्द समाधान होगा और संबंधित अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आज रिगो ब्रिज का पुनर्विकास कार्य प्रक्रिया में है और जल्द ही इसके पूरा होने से अमृतसर के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि तरुण चुग लगातार अमृतसर की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं।

तरुण चुग ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा की अमृतसर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 1911 करोड़ के 44 छोटे बड़े प्रोजेक्टों के लिए पैसा दिया जिसका हिसाब अभी आना बाकी है।

चुग ने कहा स्मार्ट सिटी हेतु 1911 करोड़ जितनी बड़ी राशी अमृतसर को मिली है पर स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश की मान सरकार ने उसको पूरी तरह से योजना बनाकर ख़र्च नहीं किया है उनके पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुई गलतियों और अनियमिताओं की काफ़ी शिकायत मिली है जल्द ही वो सभी शिकायत को उचित अधिकारियों एवं विजिलेंस टीम को सौंपेंगे।

चुग ने कहा कि अमृतसर के विकास और जनता की सुविधा से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंजाब और अमृतसर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

चुग ने कहा कि रिगो ब्रिज का पुनर्विकास पूरा होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।

चुग ने जोड़ा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। अमृतसर के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.