भारी बारिश के बीच एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने किया शहर का निरीक्षण, जलभराव रोकने के दिए सख्त निर्देश

  • रिपोर्ट- विनोद मित्तल

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान स्वयं मैदान में उतरकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

निरीक्षण के दौरान एडिशनल कमिश्नर ने वार्ड-9 के गुरुद्वारा रोड, 45 फीट रोड सारन, मनीराम डिस्पोजल (डिवीजन-1), सेक्टर-52, नंगला रोड, 60 फीट रोड, सेक्टर-55 तथा गौंछी ड्रेन सहित कई स्थानों का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था सुचारु रूप से कार्य कर रही है। कहीं भी ऐसी कोई बड़ी रुकावट नहीं पाई गई तथा वर्षा का पानी आसानी से ड्रेनों और डिस्पोजल तक पहुंच रहा है।

एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में सभी ड्रेनों, नालों एवं डिस्पोजल प्वाइंट्स पर लगातार निगरानी रखी जाए। यदि किसी स्थान पर जलभराव या अवरोध की सूचना मिले तो तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.