घर से 35 बैग गेहूं की चोरी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

Ellenabad, August 7 (एम पी भार्गव): करीवाला पुलिस चौकी ने घर से 35 गेहूं के कट्टों की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गेहूं के कट्टे भी बरामद कर लिए हैं।

रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि गांव ढाणी सादेवाला निवासी गुरमीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3 अगस्त को घर में रखे गेहूं के बैगों की जांच करने पर 35 कट्टे कम मिले। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रानियां थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान करीवाला पुलिस चौकी की टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव बणी से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान मनोज पुत्र शनिचर निवासी सुरेवाला, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घर से 35 गेहूं के कट्टे चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गेहूं के कट्टे बरामद कर लिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.