अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य की भी गई जान

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके एक अन्य साथी की भी जान चली गई, जबकि तीन घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत होता है। अबान अहमद, अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था, जबकि उसका बड़ा भाई अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है। घटना के बाद अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.