देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं ही हूं- सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। सीबीआई-ईडी की जांच में घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और अपनी भड़ास निकाली। सीएम केजरीवाल ने कहा, “वे हर दिन मेरे खिलाफ नए आरोप लगाते हैं। रोज मेरे खिलाफ कभी सीबीआई का समन, कभी ED का नोटिस, कभी पुलिस का नोटिस भेजते हैं। कई बार मुझे लगता है कि देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं ही हूं…”

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में दिल्ली की 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी या नहीं, इस पर बड़ा अपडेट दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस बार ठान लिया है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें इस बार आम आदमी पार्टी को देंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.