‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 10 से 15 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा बदायूँ

'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, बूथ स्तर तक बनी कार्ययोजना

-युवा, महिलाएँ और समाज का हर वर्ग बनेगा हर घर तिरंगा का सहभागी : डॉ दिनेश शर्मा

-हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : राजीव कुमार गुप्ता

-राष्ट्रगौरव के इस महाअभियान में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक : डॉ. दिनेश शर्मा

-बदायूँ का हर बूथ बनेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की ताकत : राजीव कुमार गुप्ता

Badaun :  भाजपा कार्यालय पर ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यशाला को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान केवल भाजपा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला जनअभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव का जनआंदोलन बन चुका है। आगे कहा जनपद के प्रत्येक बूथ पर अभियान पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ संचालित हो तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ के प्रत्येक घर तक पहुँचकर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करे। अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त किया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराने के लिए प्रेरित करें। तथा प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाए और भारत माता की एकता, अखंडता तथा गौरव का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाए।

badaun-har-ghar-tiranga-tiranga-yatra-campaign-bjp-preparation-2026

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय चेतना का एक सशक्त अभियान बन चुका है। तिरंगा भारत की अस्मिता, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है, कि वह अपने बूथ के प्रत्येक परिवार तक पहुँचे और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करे। जब प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराता है, तो वह केवल एक ध्वज नहीं होता, बल्कि करोड़ों देशवासियों के आत्मसम्मान, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बन जाता है। आगे कहा अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त बनाएं। उन्होंने आगे कहा 06 अगस्त कल सभी मंडलों में मंडल के प्रभारी मंडल कार्यशाला में अभियान की योजना बैठक करेंगे। 10 से 12 अगस्त तक जनपद के प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्राएँ निकाली जाएंगी, जिनमें युवा, महिलाएं, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठन, व्यापारी, छात्र-छात्राएं तथा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों, स्मारकों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रध्वज सम्मानपूर्वक फहराने का कार्य किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों, शहीद सैनिकों के परिजनों तथा देश की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सुरक्षा बलों एवं पुलिस कर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर देश विभाजन की त्रासदी को स्मरण किया जाएगा।

मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य ने किया।

इस अवसर चेयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर,चेयरमैन उसावां प्रियंका चौहान, चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओमकृष्ण सागर,ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत,ब्लॉक प्रमुख बिसौली प्रतिनिधि अमित पाठक, सहसवान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विक्रांत यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.