‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

रामपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत रामपुर के द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत राजकीय रज़ा पीजी कॉलेज, में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उप्र सरकार, उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापिका डॉ जाग्रति मदान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत समस्त अतिथि तथा निर्णायक मंडल के सभी सदस्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने गीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, स्लैम पोएट्री, स्लोगन लेखन, नृत्य एवं शॉर्ट फिल्म/रील जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए नशामुक्त समाज का संदेश प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने व्यक्तित्व, समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा द्वारा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करते हैं। तथा जानकारी दी कि
इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद रामपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

​दिन भर चले इस आयोजन में जिले भर के 450 से अधिक युवाओं ने वाद-विवाद, चित्रकला, स्लोगन लेखन, नुक्कड़ नाटक, संगीत, नृत्य, स्लैम पोएट्री और रील/शॉर्ट फिल्म जैसी 8 विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेता को प्रमाण पत्र तथा पुरुस्कार से सम्मानित किया गया,
प्रधानाध्यापिका डॉ जाग्रति मदान ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम संयोजक शांति भूषण पाण्डेय की भी उपस्थिति रही, जबकि मंच का सफल संचालन डॉ अब्दुल लतीफ़ द्वारा किया गया। पूरे आयोजन को सुचारू और सफल बनाने में माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों निधि, नरवीर, अंकित अभय, मनु आदि की भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.