तहसील मोदीनगर ACP कार्यालय पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, आरोपियों पर पीछा कर, शायद किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
- रिपोर्ट: जितेंद्र ठाकुर
मोदीनगर में दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में, न्याय की लड़ाई लड़ रही, पीड़िता बुधवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए, एसीपी मोदीनगर कार्यालय पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान मामले के आरोपी भी उसका पीछा करते हुए, तहसील परिसर तक पहुंच गए। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों की मौजूदगी से वह खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी और अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उसका पीछा कर दबाव बनाने और डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी शिकायत के बाद, उस पर दबाव बनाने के लिए, एक झूठा आरोप पत्रकार भी पुलिस को दिया है।
हालांकि की जांच अधिकारी ने भी कहीं ना कहीं समझ रहे हैं कि पीड़िता पर प्रेशर बनाने के लिए आरोपियों ने झूठा शिकायती पत्र दिया है। अब पीड़िता ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जल्द एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। और जल्द ही एफआईआर दर्ज करने का पीड़िता को भरोसा दिया है।
नोट: इस खबर में लगाए गए आरोप पीड़िता के बयान पर आधारित हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
