UP Electronics Manufacturing Policy: यूपी को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक हब बनाने की तैयारी में योगी सरकार, युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नई 'इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी-2025' की हुई शुरुआत। राज्य में बड़े निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में खुलेंगे नौकरियों के हजारों द्वार।
- रिपोर्ट- प्रमोद यादव
UP Electronics Manufacturing Policy: उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा औद्योगिक हब बनाने की दिशा में योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी-2025’ की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, यह प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को नई गति देने वाली एक दूरदर्शी पहल है।
₹10,000 करोड़ का संभावित निवेश और मजबूत अर्थव्यवस्था
इस नई नीति के तहत राज्य में ₹10,000 करोड़ के संभावित निवेश का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यूपी के औद्योगिक विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी। इस पहल से उद्योग, निर्यात और विनिर्माण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय विस्तार होगा। इसके अलावा, राज्य से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात बढ़ने से विदेशी निवेश को भी आकर्षित किया जा सकेगा और वैश्विक स्तर पर प्रदेश की प्रतिस्पर्धा को मजबूती मिलेगी। इस बड़े कदम से देश की कुल अर्थव्यवस्था में भी यूपी का योगदान और अधिक सशक्त होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें- रामपुर: गुय्या तालाब के लोगों ने एसपी से लगाई गुहार, नशा तस्करी के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग
युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
इस पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा प्रदेश के कुशल युवाओं को मिलने जा रहा है। सरकार के मुताबिक, नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के लगने से युवाओं के लिए इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भारी संख्या में सृजित होंगे। कुल मिलाकर यह नई नीति यूपी को एक ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन बनाने के साथ-साथ बेरोजगारी दूर करने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी।
