फरीदाबाद जिला तैराकी चैंपियनशिप: आईपीएस आलोक मित्तल ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

फरीदाबाद के सेक्टर-93 स्थित सेंक्टा मरिया इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला तैराकी चैंपियनशिप में आईपीएस आलोक मित्तल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-93 स्थित सेंक्टा मरिया इंटरनेशनल स्कूल में जिला तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आईपीएस आलोक मित्तल ने कहा कि आज का दौर प्रतियोगिता और खेलों का है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर देश का नाम रोशन करते हैं।

जिला तैराकी संघ के प्रधान मनमोहन गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला तैराकी संघ के उपाध्यक्ष पराग गुप्ता भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में आयशर स्कूल के दिवित ने प्रथम स्थान हासिल किया। मॉडर्न स्कूल के सक्षम ने द्वितीय तथा डीएवी स्कूल के रिदित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि आईपीएस आलोक मित्तल ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.