परचून व्यापारी से तमंचे के बल पर 35 हजार रुपए की लूट

गुलावठी – नगर स्थित सैदपुर मार्ग पर पुरानी मंडी गेट पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर परचून व्यापारी से 35 हजार रुपए लूट लिए। व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार ललित कुमार की पुरानी मंडी गेट पर परचून की दुकान है। देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे तथा तंबाकू की मांग करने लगे। ललित ने बताया कि वह तंबाकू निकलने लगा, तभी बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया तथा तमंचे की बल पर गल्ले में रखे करीब 35 हजार लूट लिए। बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी समर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी धीरे-धीरे मौके पर एकत्र हो गए तथा पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि जब तक लूट का खुलासा नहीं हो जाता, व्यापारी अपनी बाजार बंद रखेंगे। उन्होंने पुलिस को सुबह 9:00 बजे तक का अल्टीमेटम दिया तथा कहा कि यदि लूट का खुलासा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है। व्यापारी नेता अज्जू गर्ग पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, किराना व्यापार संगठन के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, कुलदीप मोदी, आदेश चौहान, विशाल चौहान कुलदीप सिंघल, मयंक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पारित चौधरी, राहुल कंसल सहित अनेक व्यापारियों ने लूट के खुलासे की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.