कारगिल विजय दिवस पर शहीद बलजीत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

रामपुर: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थित गांधी समाधि पर कारगिल शहीद बलजीत सिंह की प्रतिमा पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज नैथानी ने जनपद के भूतपूर्व सैनिकों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद बलजीत सिंह सहित कारगिल युद्ध के सभी वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की वरिष्ठ सहायक सुनीता, गीता, संतोष तथा भूतपूर्व सैनिक देवकरन गंगवार, अशोक कुमार सक्सेना, देवेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह, मोहन सिंह सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.