साइबर फ्रॉड कर ठगी गयी धनराशि ₹ 10,000 /- साइबर सैल थाना खजुरिया जनपद रामपुर द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गयी

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर मे शिकायतकर्ता अली हसन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम अहरो थाना खजुरिया जनपद रामपुर द्वारा ऑनलाइन साइबर पोर्टल/साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी कर उनके खाते से ₹10,000/- की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक प्राप्त कर ली गयी।

अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम व पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान द्वारा साइबर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों में अनिल कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, रामपुर व अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल ऑफिसर साइबर अपराध के निर्देशन में साईबर सैल थाना खजुरिया जनपद रामपुर द्वारा प्रकरण में जांच के मध्य तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए त्वरित कार्यवाही की गयी, इस कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक से धोखाधडी कर ठगी गयी धनराशि ₹ 10,000 /- पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गयी।

बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए पीडित अली हसन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम अहरो थाना खजुरिया जनपद रामपुर द्वारा आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही साइबर सैल थाना खजुरिया, रामपुर की इस कार्यवाही से जनता के मन में रामपुर पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.