Paddy Procurement Centre Inspection: धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं परखने पहुंचे एडीएम, केंद्र प्रभारियों को दिए जरूरी निर्देश
बिलासपुर मंडी के सभी 17 केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, जनपद में 146 धान क्रय केंद्र अनुमोदित
Rampur Paddy Procurement Centre Inspection: किसानों से धान खरीद की व्यवस्था परखने के लिए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आनन्द कुमार सिंह जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी के साथ बिलासपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी के सभी 17 क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों के धान की तौल नियमानुसार की जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Paddy Procurement Centre: किसान के 80 कुंतल धान की तौल का सत्यापन
निरीक्षण के दौरान एसकेवीएस बिलासपुर पीसीयू केंद्र पर ग्राम खंडिया निवासी किसान सुरेंद्र कुमार पुत्र रामप्रकाश द्वारा लाए गए लगभग 80 कुंतल धान का सत्यापन किया गया। मौके पर धान की तौल होती मिली। इस दौरान किसान का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
Ward Bypoll: रामपुर नगर पालिका वार्ड-13 में उपचुनाव संपन्न, 31.8 प्रतिशत हुआ मतदान
Paddy Procurement Centre: पंजीकरण सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश
अपर जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद में निर्धारित नियमों का पालन किया जाए और किसानों को अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को फोन पर किसानों के पंजीकरण का सत्यापन जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए, ताकि धान खरीद की प्रक्रिया में देरी न हो।

Paddy Procurement Centre: जनपद में 146 धान क्रय केंद्र अनुमोदित
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जनपद रामपुर में वर्तमान में 129 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। इसके अतिरिक्त 17 नए केंद्रों को अनुमोदन दिया गया है। इस प्रकार जनपद में कुल 146 धान क्रय केंद्र अनुमोदित हो चुके हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीद की व्यवस्था को सुचारु बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

[…] […]