Congress Protest Live: PM आवास के बाहर धरना दे रहे प्रदर्शनकारी हटाए गए, राहुल-अखिलेश को पुलिस ने किया डिटेन

Jantar Mantar Live Update : नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर सोमवार को आयोजित 'चलो संसद ' मार्च उग्र हो गया। अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी संसद मार्च जारी रहने की बात कही है।

CJP Protest Delhi Live : नीट पेपर लीक के विरोध और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर जंतर-मंतर पर एक महीने से चल रहा प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी संसद मार्च जारी रहने का एलान किया है। वहीं मंगलवार दिन में कांग्रेस नेता भी पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और करीब चार घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी को जबरन हटाया और डिटेन किया।
वही सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर जानकारी दी है कि वह अपने साथियों आशुतोष रांका और दीपक बालियान के साथ आज रात 8.00 बजे दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लिखा, दिल्ली पुलिस ने बहुत ज्यादा और जानलेवा हद तक बल प्रयोग करके सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। अब वे वकीलों को उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी लिस्ट भी नहीं दे रहे हैं। इसलिए, अगर हिरासत में लिए गए लोगों के इस संवैधानिक अधिकार का पालन नहीं किया गया, तो मैं आशुतोष रांका, दीपक बालियान के साथ पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर शांतिपूर्ण धरना दूंगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.