- पंकज झा वाराणसी ब्यूरो
वाराणसी। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने थावे–पटना सवारी ट्रेनों को प्रायोगिक आधार पर दो अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 18 जुलाई 2026 से लागू होगी।
रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 55516 थावे–पटना सवारी अब राजापट्टी स्टेशन पर रात 21:41 बजे पहुंचेगी और 21:43 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद शामकौड़िया स्टेशन पर 22:05 बजे पहुंचकर 22:07 बजे रवाना होगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 55515 पटना–थावे सवारी शामकौड़िया स्टेशन पर 16:46 बजे पहुंचेगी और 16:48 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद राजापट्टी स्टेशन पर 17:13 बजे पहुंचकर 17:15 बजे रवाना होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, यह अतिरिक्त ठहराव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रायोगिक आधार पर दिया गया है, जिससे इन स्टेशनों के आसपास के यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
