ब्रेकिंग न्यूज़: रामपुर में कन्हैया फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर छापा, मेरठ से पहुंची टीम की कार्रवाई जारी

भारत सरकार लिखी गाड़ी से पहुंचे अधिकारियों ने दो घंटे से अधिक समय से फैक्ट्री में डाला डेरा, जांच जारी

  • जिला संवाददाता: शाहबाज़ खान

रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित भांबरावा रोड पर संचालित कन्हैया फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में मंगलवार को एक टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। फैक्ट्री जकीउल्लाह खान एंड संस पार्टनर के नाम से संचालित बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह से ही “भारत सरकार” लिखी गाड़ी से पहुंचे अधिकारियों की टीम फैक्ट्री परिसर में मौजूद है। बताया जा रहा है कि चार अधिकारी फैक्ट्री के भीतर दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जबकि अन्य अधिकारी बाहर मौजूद हैं।

करीब दो घंटे से अधिक समय से जारी इस कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर में जांच और छानबीन चल रही है। हालांकि, छापेमारी किस विभाग द्वारा और किस मामले में की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने छापेमारी की तस्वीरें और वीडियो प्रसारित किए हैं, लेकिन कार्रवाई में शामिल अधिकारियों ने अभी तक मीडिया से कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है। अधिकारियों की ओर से प्रतिक्रिया और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.