मिर्जापुर: स्कॉर्पियो की टक्कर से शाखा डाकपाल की मौत, चालक वाहन समेत फरार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर। जिले में बीएचयू कैंपस के पास बेलहरा मोड़ के आगे हुए सड़क हादसे में डाक विभाग के एक शाखा डाकपाल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, 61 वर्षीय शाखा डाकपाल सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.