नंदा की चौकी पुल का लोड टेस्ट सफल

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

देहरादून के नंदा की चौकी स्थित नए पुल के निर्माण कार्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पुल का 25-25 टन वजनी चार डंपरों के साथ सफल लोड टेस्ट पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुल पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है और अब अंतिम औपचारिकताओं के बाद इसे आम जनता के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है।

करीब 15 महीने से निर्माणाधीन नंदा की चौकी पुल का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल की मजबूती जांचने के लिए 25-25 टन वजन वाले चार डंपरों को एक साथ पुल पर खड़ा कर लोड टेस्ट किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। इसके अलावा पुल पर अलग-अलग स्थानों पर भी परीक्षण किए गए।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की की तकनीकी टीम की निगरानी में हुए परीक्षण की रिपोर्ट अब शासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद पुल को जनता के लिए खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल के शुरू होने के बाद नंदा की चौकी क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और विकासनगर, सहसपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.