एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) एवं जिला चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा “ऑपरेशन रक्षा” के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक तथा नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी टांडा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), जिला चाइल्ड हेल्पलाइन (जिला समन्वयक) की संयुक्त टीम द्वारा “ऑपरेशन रक्षा” के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट की सघन चेकिंग की गई तथा मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, बाल श्रम तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में संचालकों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

An awareness campaign conducted by the joint team of the Anti-Human Trafficking Unit (AHTU) and the District Child Helpline under "Operation Raksha".

संयुक्त टीम द्वारा सभी प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बालक अथवा बालिका से किसी भी प्रकार का कार्य न कराया जाए, क्योंकि ऐसा करना कानूनन दंडनीय अपराध है। साथ ही उन्हें बाल श्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा मानव तस्करी से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को देने के लिए प्रेरित किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.