केके शर्मा बने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के लाइफटाइम डॉनर

  • रिपोर्ट: विनोद मित्तल

फरीदाबाद। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा का केके शर्मा को डॉनर की जिम्मेदारी दी गई है। शर्मा श्राइन बोर्ड के आजीवन डॉनर रहेंगे। केके शर्मा के एडवाइजर सुरेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि केके शर्मा इससे पहले 6 साल लगातार साइन बोर्ड के सदस्य रहे।

उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी भवन की पिछले 25 साल से केके शर्मा ने भवन के मार्बल का काम करवाया। भारद्वाज ने बताया कि पिछले 25 साल में नवरात्रों के दौरान शर्मा ने माता के भवन में फूलों के श्रृंगार का काम भी बेहतरीन ढंग से केके शर्मा जी ने करवाया।

भारद्वाज ने बताया कि शर्मा की इस जिम्मेदारी और काम को देखते हुए ही श्राइन बोर्ड की ओर से शर्मा को लाइफटाइम डॉनर की जिम्मेदारी दी गई है। केके शर्मा के एडवाइजर सुरेश भारद्वाज ने अपनी ओर से उन्हें बधाई दी है और श्राइन बोर्ड को शर्मा की जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.