रामपुर में साइबर ठगी गिरोह पर कार्रवाई, डिजिटल अरेस्ट और पार्ट-टाइम नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर थाना कोतवाली पर NCRP/I4C पॉर्टल के माध्यम से प्राप्त 27 शिकायतों की जांच के पश्चात वादी उ0नि0 सनी खैवाल थाना कोतवाली जनपद रामपुर की तहरीर बावत अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न स्कीम बताकर डिजिटल अरेस्ट करना व पार्ट टाइम नौकरी के ऑफर देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करना व धोखाधडी से प्राप्त धनराशि को छिपाने में अपने खातो का प्रयोग करने के सम्बन्ध में मु0अ0स0-100/2026 धारा 317(5)/112(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश की कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु 10 प्राथमिकताएं निर्धारित की गयी। जिनमें से अत्याधुनिक तकनीक से साइबर अपराध का मुकाबला भी एक प्राथमिकता।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑपरेशन Cy- Vajra (साई- वज्र) के अन्तर्गत व अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र , मुरादाबाद के कुशल मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 10.07.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त 1.अमान मियाँ पुत्र साहब मियाँ निवासी मौ0 सैय्यदो वाली गली मिस्टन गंज थाना कोतवाली, रामपुर, 2.आदिल पुत्र मौ अय्यूब निवासी शुतरखाना थाना गंज जनपद रामपुर को मो सैय्यदो वाली गली मिस्टनगंज से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.अमान मियाँ पुत्र साहब मियाँ निवासी मौ सैय्यदो वाली गली मिस्टन गंज थाना कोतवाली जनपद,रामपुर
2.आदिल पुत्र मौ अय्यूब नि0 शुतरखाना थाना गंज जनपद,रामपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 मनोज कुमार थाना कोतवाली,रामपुर
2. हे0का0 803 विनित शर्मा थाना कोतवाली,रामपुर
3. का0 1850 अरूण कुमार थाना कोतवाली,रामपुर
