संयुक्त निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण

  • रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन

बदायूं: संयुक्त निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें सुरक्षित बचपन की निगरानी समिति के समस्त सदस्यों द्वारा जिला कारागार में सुरक्षित बचपन के तहत चिन्हित बच्चों के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गय जिसमें समिति द्वारा बच्चों की समस्त आवश्यकताओं की समीक्षा की गयी। बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा, योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ए0सी0एम0ओ, बाल रोग विशेषज्ञ, को समिति द्वार निर्देश दिये गयें।

वर्तमान में 05 बच्चे अपने माता के साथ संवासित है उनकी आई0सी0पी0 का फॉलोअप तथा बच्चों की समय-समय पर काउसलिंग कराये जाने हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा जिला कारागार में संवासित महिला बन्दी के परिवार में घर पर रह रहे बच्चों को योजना से जोडने हेतु आवश्यक दस्तावेजो को सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर दस्तावेज तैयार कराये के साथ विभागीय योजना से लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी ,मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मोहन झॉ, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नन्द किशोर पाठक, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार सामाजिक कार्यकता भमरपाल सिंह अधीक्षक जिला कारागार राजेन्द्र कुमार, जेलर जिला कारागार शैलेश कुमार सिंह सोनकर, अनन्या अत्री उप अधीक्षक कारागार उपस्थित रहें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.