बदायूं: सेफ फ्यूचर अभियान में 3 स्कूली वाहन सीज, 8 के चालान; 5 ओवरलोड माल वाहनों पर भी कार्रवाई

  • रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे ‘सेफ फ्यूचर अभियान’ के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों और ओवरलोड माल वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम तथा यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं होने पर 3 स्कूली वाहनों को सीज कर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया। वहीं 8 अन्य स्कूली वाहनों का चालान भी किया गया।

अभियान के तहत ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को सीज किया गया। इन वाहनों को थाना फैजगंज बेहटा, थाना बिसौली तथा परिवहन कार्यालय बदायूं में खड़ा कराया गया। इस प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान करीब 3 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।

परिवहन विभाग ने सभी स्कूल संचालकों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय वाहनों का संचालन विद्यालय वाहन नियमावली-2019 के अनुरूप ही करें। जिन वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट या अन्य आवश्यक दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही सड़क पर उतारा जाए।

अधिकारियों ने वाहन चालकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे तेज गति से वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.