रामपुर में बालश्रम के खिलाफ बड़ा अभियान, 6 बच्चे रेस्क्यू; होटल-ढाबों और दुकानों पर चला संयुक्त अभियान

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी टांडा के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना AHTU पुलिस, श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम उन्मूलन अभियान, बालभिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बालविवाह तथा महिलाओं से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ जनजागरुकता अभियान चलाया गया।

Major anti-child labour drive in Rampur; 6 children rescued; joint operation conducted at hotels, dhabas, and shops.

दौराने चेकिंग अभियान थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत होटल ढाबा, टेलर, कपडो की दुकान एवं अन्य दुकानों आदि से 6 बच्चों को रेस्क्यू कर बालश्रम से मुक्त कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी। इसी क्रम में भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवायोजकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे में बताया गया एवं बालश्रम रोकथाम से सम्बन्धित, मेडिकल स्टोर, मुख्य चौराहों, होटल, ढाबा मालिकों को हिदायत दी गयी कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए, ऐसा करना दंडनीय अपराध है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.