- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
घोरावल(सोनभद्र)। वन महोत्सव के अंतर्गत तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 101 पौधों का रोपण किया। सुबह आयोजित कार्यक्रम में आम, अमरूद, आंवला, अशोक सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व पर भी जोर दिया गया।
• पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प कराया और सभी से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
