लोनी में PWD की सड़क पर बनी अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर

​भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी।

गाजियाबाद: थाना लोनी क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर। लोनी-बंथला मार्ग पर लोक निर्माण विभाग PWD की सड़क पर बनी एक अवैध मजार को आज प्रशासन द्वारा पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।

Administration's bulldozer razes illegal shrine built on PWD road in Loni

​यह संयुक्त कार्रवाई पीडब्ल्यूडी और स्थानीय नगर पालिका की टीम द्वारा अंजाम दी गई। किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Administration's bulldozer razes illegal shrine built on PWD road in Loni

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए लगभग 300 सिविल पुलिस के जवान और दो प्लाटून पीएसी पीएसी बल की मुस्तैदी रही। भारी पुलिस घेरे के बीच शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई को शुरू कर पूरा कराया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.