बुलन्दशहर: 27 वर्ष से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

बुलन्दशहर – छतारी पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान 27 वर्ष से फरार हत्यारोपी हरनाथ सिंह उर्फ हरनाम सिंह उर्फ शर्मा जी पुत्र लल्लू सिंह बहेलिया निवासी ग्राम बनपोई आजाद नगर थाना मौहम्मदाबाद जनपद फर्रूखाबाद को एक तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस सहित पण्ड्रावर अतरौली रोड स्थित ग्राम मोहिद्दिनपुर से गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त द्वारा पुछताछ करने पर उसने बताया कि उसके अवैध सम्बन्ध उसके चाचा रामवीर सिंह की पत्नी से हो गये थे तथा इसकी जानकारी चाचा को हो गयी थी इसी के चलते वह अपनी पत्नी व मेरे साथ आये दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर चाचा की पत्नी और मैने चाचा को मारने की योजना बनाई तथा वर्ष -1997 में योजनानुसार लोहे की रॉड से चाचा की हत्या कर शव कुएँ में फेंक दिया तथा पुलिस के डर से चाचा की पत्नी व उसके 02 बच्चों को लेकर वहां से फरार हो गया। वर्तमान में दोनों आरोपी छतारी में रह रहे थे। वर्ष-2010 में अतरौली पुलिस द्वारा आरोपी को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.