प्रयागराज में शास्त्री पुल मरम्मत के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों के लिए नई नो-एंट्री समय सीमा लागू

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

प्रयागराज। जनपद में शास्त्री पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों की नो-एंट्री की समय-सीमा में संशोधन किया है।

प्रशासन के अनुसार, शास्त्री पुल का मरम्मत कार्य 3 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इस अवधि में प्रयागराज शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिन भारी वाहनों को प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना है, उन्हें मीरजापुर स्थित शास्त्री ब्रिज होकर औराई-गोपीगंज मार्ग से भेजा जा रहा है। वहीं, सोनभद्र और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहन भी मीरजापुर के शास्त्री ब्रिज मार्ग का उपयोग करेंगे।

इसके अलावा, 1 जुलाई 2026 से जनपद के सभी विद्यालय खुलने के कारण शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए नो-एंट्री व्यवस्था में संशोधन किया गया है। अब भारी वाहनों को केवल रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक शहर में प्रवेश की अनुमति रहेगी।

इस प्रकार 1 जुलाई 2026 से नो-एंट्री का समय प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.