जिला न्यायधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया मासिक निरीक्षण

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, प्रवेश एवं निकास द्वार, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, चिकित्सा सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.