मुहर्रम शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च,डीएम-एसपी ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

लखीसराय(सरफराज़ आलम) लखीसराय जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में आज शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मुख्यालय परिसर से शुरू होकर जमुई मोड़, बाजार समिति, मुख्य बाजार और सभी प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरा। पुलिस पदाधिकारी और जवान पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते नजर आए।

डीएम ने शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।”

एसपी प्रेरणा कुमार ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा की”जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है। सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि मुहर्रम के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। प्रशासन की इस पहल से शहरवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.