रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में जनपद के विद्यालयों में छात्र नामांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत छात्रों का नामांकन कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराये जाने वाले शौचालय निर्माण, टायलीकरण, किचन सेट निर्माण, एवं बाउंड्रीवॉल के कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश समस्त खंड विकास अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी की समीक्षा करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाते हुए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आरटीई के तहत बच्चों के नामांकन को लेकर चर्चा करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निजी विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पात्र बच्चों का नामांकन कराने के निर्देश दिए। बैठक में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों के अधिगम स्तर, डीबीटी की स्थिति, दिव्यांग बच्चों के नामांकन सहित विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के सभी विद्यालय 24 जून से प्रारम्भ होंगे, जबकि कक्षायें 25 जून से प्रारंभ होंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक विद्यालय का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र उपस्थिति तथा सीखने के स्तर में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुलाबचन्द्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
