हल्का पूर्वी में दिनेश बस्सी का युवा कांग्रेस चुनावों में दबदबा, सभी उम्मीदवारों की जीत पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

बोले- युवा एकजुट हों तो कोई ताकत हमें नहीं हरा सकती, राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का किया आह्वान

अमृतसर। भारतीय युवा कांग्रेस के चुनावों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी की टीम का दबदबा हल्का पूर्वी में देखने को मिला। उनकी टीम के सभी उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की। चुनावी सफलता के बाद दिनेश बस्सी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से अपने दफ्तर में स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व शहरी प्रधान अश्वनी पप्पू भी अपने बेटे ओर नवनियुक्त अमृतसर यूथ कांग्रेस प्रधान कनिष्ण धामी के साथ मौजूद रहे। दोनो नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी सांझा की।

बस्सी के 7 उम्मीदवार दुगनी वोटों से जीते

हल्का पूर्वी में दिनेश बस्सी की ओर से युवराज मजीठिया, प्रितपाल सिंह और गौतम को कमान सौंपी गई थी। युवराज मजीठिया ने साहिल कपूर को 1524 वोटों से हराकर हल्के के प्रधान पद कब्जा किया वहीं परमीतपाल सिंह ने ब्लाक न्यू अमृतसर से साहिल भंडारी को हराकर 765 वोटें हासिल की और गौतम ने 1127 वोटें हासिल कर अनमोल सहदेव को हराकर वेरका ब्लाक प्रधान का पद हासिल किया। दोनों ने ही लगभग दुगनी वोटों से जीत हासिल की। वहीं चार कैंडिडेट सानिया भगत, जोरावर सिंह ने अमृतसर शहरी का महांसचिव और विपुल महाजन और परीक्षित शर्मा ने जिला महांसचिव के पद पर जीत हासिल की।

बस्सी ने सभी पदाधिकारियों की मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत पूरी टीम और युवा कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिनेश बस्सी ने कहा कि वह विशेष रूप से अमृतसर पूर्वी युवा कांग्रेस की पूरी टीम और उन सभी साथियों के आभारी हैं जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर एकतरफा जीत हासिल की है और गुरु नगरी को यह संदेश दिया है कि यदि कांग्रेस के युवा एकजुट होकर चुनाव लड़ें तो उन्हें कोई पराजित नहीं कर सकता।

कभी खुद भी नहीं हारे बस्सी
दिनेश बस्सी वर्ष 2008 से लेकर आज तक युवा कांग्रेस के कभी चुनाव नहीं हारे और अब भी हल्का पूर्वी में उनकी टीम के दबदबे ने साबित कर दिया है कि लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें युवा कांग्रेस के चुनावों में लगातार कार्यकर्ताओं का प्यार और समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने इसका श्रेय ईश्वर और पार्टी के समर्पित युवा साथियों को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास और स्नेह ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी है। उन्होंने युवा साथियों से भविष्य में भी इसी प्रकार साथ देने की अपील की।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और पंजाब का भविष्य भी युवा शक्ति के हाथों में है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने गुरु नगरी अमृतसर को स्वच्छ, विकसित और प्रगतिशील बनाने की बात कहते हुए कहा कि वह जनता और युवाओं की सोच के अनुरूप काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दिनेश बस्सी ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद, माताओं-बहनों के सहयोग और युवाओं की ताकत से कांग्रेस को फिर से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के तिरंगे झंडे के नीचे संगठित होकर काम करने और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। बस्सी ने विश्वास जताया कि युवा कांग्रेस की नई टीम अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी और 2027 में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.